Hapur News : हापुड़ से जरूरी खबर, एक सप्ताह इस रूट पर रहेगा डायवर्जन, देखें कहा सर होकर करें सफर


Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा मेरठ रोड फ्लाईओवर पर स्क्रैपिंग एवं लेपन और असौड़ा पुलिया भाग पर बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसी को लेकर अफसरों ने निर्णय लिया है कि 19 मार्च से 25 मार्च तक मेरठ से आने वाले वाहनों को मवाना-किठौर मार्ग से एनएच-234 होते हुए तहसील चौराहे और मोदीनगर वाले वाहनों को भोजपुर पिलखुवा मार्ग से निकाला जाएगा। यह डायवर्जन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

ज्यादातर स्थानों पर आधे से ज्यादा कार्य पूरा
बता दें कि मेरठ-बुलंदशहर मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है और इस कार्य को PWD द्वारा कराया जा रहा है। इस हाईवे पर ज्यादातर स्थानों पर आधे से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। अब असौड़ा में पुलिया और मेरठ-मोदीनगर रोड की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है, जिसके कारण टीम को कार्य करने में परेशानी आएगी। ऐसे में PWD विभाग के अफसरों ने इन दोनों स्थानों पर मरम्मत व सौंदर्यीकरण का कार्य रात में कराने का निर्णय लिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

यहां से गुजरेंगे वाहन
शुरुआत में यह कार्य 19 से 26 मार्च की रात तक कराया जाना प्रस्तावित है, मगर कार्य की स्थिति के मुताबिक इसको आगे बढ़ाया जा सकता है। रात में इस मार्ग पर भारी वाहनों की संख्या ज्यादा होती है, उनको फ्लाईओवर के आसपास रोककर वापस कराने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इस मार्ग पर ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, जहां से वाहनों को आसानी से दूसरे रूट पर परिवर्तित कराया जा सकेगा। बुलंदशहर, दिल्ली और गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों को ततारपुर बाईपास से होकर मेरठ भेजा जाएगा। वहीं, पिलखुआ मार्ग से होकर मोदीगनर भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को किठौर मार्ग से होकर ततारपुर बाईपास से निकाला जाएगा। मोदीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को भोजपुर-पिलखुआ मार्ग से हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर के लिए लाया जाएगा। अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img