Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनाली में 63.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनाली में 63.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

शिमला, 20 जनवरी 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए 63 करोड़ 55 लाख रुपये की कुल आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पुल, आपदा नियंत्रण और पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य और नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली-जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य को भी जनता को समर्पित किया। इन सड़कों के उन्नयन से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला 33/11 केवी जीआईएस विद्युत सब-स्टेशन, आईबैक्स चौक मनाली शामिल है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय होगी। इसके अलावा 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगड़ी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी और बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य का शिलान्यास किया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलाथ में एक करोड़ रुपये की लागत से हॉट वाटर स्नान सुविधा के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई, जिससे आने वाले पर्यटकों को नई सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बाशिंग, कुल्लू के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरदराज और पर्यटन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img