AIIMS Delhi: एम्स में मिनिमल एक्सेस सर्जरी पर नर्सिंग कार्यशाला


AIIMS Delhi: एम्स में मिनिमल एक्सेस सर्जरी पर नर्सिंग कार्यशाला

-बाल शल्य चिकित्सा में देखभाल को मिलेगी नई मजबूती
नई दिल्ली, 20 जनवरी। मिनिमल एक्सेस सर्जरी के दौर में नर्सिंग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एम्स नई दिल्ली ने एक अहम पहल की है। संस्थान के बाल शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित विशेष नर्सिंग कार्यशाला में उन्नत शल्य तकनीकों के साथ रोगी सुरक्षा और बेहतर उपचार परिणामों पर विशेष फोकस किया गया।

जेएलएन ऑडिटोरियम में आयोजित पूरे दिन के इस कार्यक्रम में देशभर से नर्सिंग पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यशाला की परिकल्पना एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास की नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने की सोच से की गई, जबकि आयोजन का नेतृत्व बाल शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप अगरवाला ने किया। उन्होंने बताया कि ‘एम्पावरिंग नर्सेज इन द एरा ऑफ एमएएस’ विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला में ऑपरेटिंग थिएटर की तैयारी, रोगी सुरक्षा, नसबंदी प्रोटोकॉल और आधुनिक सर्जिकल उपकरणों पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ संकाय सदस्यों और नर्सिंग अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही लैप्रोस्कोपिक उपकरणों और ऊर्जा डिवाइस पर हैंड्स-ऑन सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकी।

बाल शल्य चिकित्सक डॉ. प्रबुद्ध गोयल ने कहा कि इस कार्यशाला से बाल रोगियों की मिनिमल एक्सेस सर्जरी में नर्सिंग देखभाल की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि छह सीएनई घंटे वाली इस कार्यशाला से प्रतिभागियों को पेशेवर क्रेडिट के साथ-साथ महत्वपूर्ण व्यावहारिक कौशल भी प्राप्त हुए हैं। यह पहल देश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए भी एक प्रेरक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img