Himachal Government 3 Years: हिमाचल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में होगा राज्य स्तरीय समारोह

Himachal Government 3 Years: हिमाचल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में होगा राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की तैयारियों की समीक्षा, ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की उपलब्धियों पर रहेगा फोकस

शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 दिसम्बर को मंडी जिले में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार की तीन वर्ष की विकास यात्रा और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की दिशा में हुए सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित करेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, सुधारों और प्रमुख योजनाओं पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह को सूचना एकत्र करने और समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तीन साल: शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में सुधार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिनका लाभ राज्य के हर वर्ग तक पहुंचा है। राज्य की अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार के साथ राजस्व सृजन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में उन नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थी रहे हैं, ताकि जनता को सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष अनुभव साझा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर को शामिल किया गया है।

राज्य के विकास के लिए दो वर्षीय रोडमैप तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकासात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर सरकार की प्राथमिकताओं को लागू करने के लिए दो वर्षीय रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने, डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। राज्य के सभी उपायुक्त भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img