Hapur News : हापुड़ में गणपति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कसी कमर, गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक

Hapur News : हापुड़ में गणपति बप्पा के विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालु गंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं कर सकेंगे। गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्रशासन ने गंगा में विसर्जन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर वैकल्पिक विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। गढ़ क्षेत्र में मेरठ रोड पर मध्य गंगा नहर, अठसैनी में मध्य गंगा नहर और ब्रजघाट में पुराने श्मशान घाट के पास विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इन सभी जगहों पर प्रशासन की देखरेख में विसर्जन संपन्न कराया जाएगा।

विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि तय स्थलों के अलावा कहीं भी विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img