Gurmeet Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की मिली फरलो, DSGMC ने किया विरोध

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की मिली फरलो, DSGMC ने किया विरोध

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से फरलो पर जेल से बाहर आ गए हैं. इस बार वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं. फरलो पर बाहर आने के लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगभग 6:30 बजे पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया. वह पेरोल का समय उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में बिताएंगे. पेरोल मिलने पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा की हम इसका विरोध करते है की ये बड़ी सजा मिलने के बाद भी लगातार बार बार पेरोल मिल जाती है. लेकिन जिन बंदी सिखो की सजा पूरी हो चुकी है. उनको रिहा तक नहीं किया जा रहा है. कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img