ग्रेटर नोएडा में लूट के आरोपियों से मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 142 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि अन्य 2 बदमाशों को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से 1,12,600 रुपये, वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचे .315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया- शुक्रवार रात सेक्टर 142 में चेकिंग की जा रही थी। तभी एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने जान से मारने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक और कनोज उर्फ शाका पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि कार में बैठे 3 अन्य लोगों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया गया। कॉम्बिंग के दौरान सचिन उर्फ चतरू और अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इनका एक अन्य साथी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

11 अगस्त को मोहियापुर गांव में की थी डकैती
एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया- पूछताछ में बदमाशों ने 11 अगस्त को मोहियापुर गांव में डकैती और लूट की वारदात कबूल की है। पुलिस ने बताया- बदमाशों ने गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान लूट लिया था और वहां से फरार हो गए थे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img