साइबर अपराध रोकने को यूपी में कई काम हो रहे: दया शंकर सिंह

अमर सैनी

नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज में साइबर सेफ उत्तरप्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। अपराध इतनी चालाकी से किया जाता है कि दोषी व्यक्ति किसी को दिखाई नहीं देता है। इससे बचने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उत्तरप्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए काफी काम हो रहे हैं। परिवहन मंत्री गुरुवार को आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कॉलेज में कानून प्रवर्तन एजेंसियों, कॉरपोरेट पेशेवरों और छात्रों के लिए डिजाइन किए पाठ्यक्रमों की सरहाना की। उन्होंने कहा कि इन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से छात्र साइबर अपराध जांच, नेटवर्क फोरेंसिक, मैलवेयर फोरेंसिक, क्लाउड फोरेंसिक और अन्य क्षेत्रों में निपुण हो सकेंगे। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन स्कैम का नया तरीका है। जिसकी मदद से साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। पूर्व आईपीएस और सीओई-डीएफआईआर के मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य साइबर अपराधियों से आगे रहना और सभी के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाना है। इस मौके पर इन्क्यूबेशन के महाप्रबंधक मयंक राज, हर्षवर्धन, सौम्या, निशांत, बिट्टू सहित साइबर के कई एक्सपर्ट मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img