ब्लिंकिट के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी मॉल के पीछे हैबतपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात ब्लिंकिट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर करीब 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग से गोदमा में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। घटना के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएफओ का कहना है कि ब्लिंकिट के गोदाम में लगी आग को बुझा दिया गया है। आग से गोदाम में रखा डिलीवरी का सामान जल गया। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट हो नहीं हो पाया है।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img