भारत

ग्रेटर नोएडा और नोएडा स्टेडियम दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा और नोएडा स्टेडियम दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन

अमर सैनी

नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जनपद वासियों को जानकारी देते हुए बताया कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला तथा पूरी मानवता को एक साथ जोड़ने में सशक्त माध्यम के रूप में योग स्वयम् और समाज के लिए थीम पर आधारित दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 नोएडा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मा0 जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एन एस ए स्वयंसेवी संस्थाओं, योग संस्थाओं एवं जन सामान्य के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को योग प्रशिक्षकों के द्वारा प्रातः 6:00 से 8:00 के मध्य काॅमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट तक योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही संवाद के माध्यम से जनमानस को योग से होने वाले लाभों से भी परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समस्त जनपद वासी सादर आमंत्रित हैं। दशम् अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योगाभ्यास का लाभ उठाते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त स्कूल, कॉलेज, चिकित्सालय, संस्थाओं, औद्योगिक संस्थानों में भी सुबह 6:00 से 8:00 के मध्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न कराए जाएं एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करते हुए योगाभ्यास की फोटो व संख्या अवश्य अपलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players