अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर को आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देव पुत्र शोभाराम मूल निवासी जनपद संभल सदरपुर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष थी। वह एक स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार को देव ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।


