Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 30 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Hapur News : हापुड़ में विभिन्न अपराधों में शामिल रहे 30 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत आठ प्रभारियों ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना है।

बागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले शातिर अपराधी वाहिद निवासी पटना मुरादपुर और गोहरा आलमगीरपुर निवासी हर्षित के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मकानों में चोरी करने वाले और वाहन चोरी करने वाले गांव पिपलैड़ा निवासी शावेज, गांव शेखपुर खिचरा निवासी शहजाद उर्फ मंडी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि नकबजनी और मंदिरों में चोरी करने वाले जिला बुलंदशहर के कोतवाली देहात के गांव गनौरा शेख निवासी योगेश, सद्​दाम खान और आस मोहम्मद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पशु चोरी करने वाले शातिर अपराधी गांव रतूपुरा निवासी मोहसिन, पुरानी चुंगी निवासी अमन, जुबैर, आवास विकास कालोनी निवासी नईम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मोहल्ला चमरी निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ देवेंद्र त्यागी उर्फ गुल्लू, नवीन मंडी निवासी रीनू उर्फ रेनू, हरियाणा के कैथल के बलराज नगर और हाल निवासी गांव भडंगपुर निवासी लक्ष्मी देवी, जगरोशनी, दरोगा वाली गली निवासी रजनी, संजीत कुमार, गांव भडंगपुर निवासी निशांत कुमार उर्फ डोम और ऋषभ कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि बंद दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले मोदीनगर निवासी अमर, गांव सिखैड़ा निवासी विकास और हापुड़ नगर के केशवनगर निवासी रविंद्र के खिलाफ गैंगस्टए एक्ट में कार्रवाई की गई है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि गांव वैट निवासी नौशाद और सलमान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला मेरठ के भावनपुर निवासी कुलदीप और लिसाड़ी गेट निवासी जैद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें