राज्यदिल्ली

Delhi: विवेकानंद महिला कॉलेज में संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Delhi: विवेकानंद महिला कॉलेज में संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला के विवेकानंद महिला कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूसरी मंजिल से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई. गंभीर रूप से घायल छात्रा को कड़कड़डूमा के हेडगवार अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर जान देने की कोशिश की है. हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. ताकि इस बात का पता चल सके की छात्रा किस हालात में गिरी है.

घायल छात्र की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है. वह पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है. वह बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है. रविवार को वह वीकेंड क्लासेस के लिए विवेकानंद कॉलेज आई थी.

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10:50 पर विवेकानंद महिला कॉलेज में एक छात्रा के दूसरी मंजिल से गिरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही विवेक विहार पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल छात्रा को हेड गवार अस्पताल ले जाएगा. जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल छात्रा कुछ बताने की हालत में नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि छात्रा किस हालात में गिरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button