Greater Noida Water Update : ग्रेनो के पेयजल में कोई हानिकारक तत्व नहीं मिला

Greater Noida Water Update : ग्रेनो के पेयजल में कोई हानिकारक तत्व नहीं मिला
नोएडा, 11 मार्च : ग्रेटर नोएडा में शहर के घरों में आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी नमूनों में पेयजल को पीने लायक और मानकों के अनुरूप पाया गया। टीडीएस की मात्रा अधिकांश जगहों पर 350 मिली, जबकि केवल एक जगह पर यह 600 दर्ज हुई। जनवरी में प्राधिकरण ने सेक्टर डेल्टा-1 और अल्फा-2 समेत विभिन्न आवासीय सेक्टरों से 55 नमूने लिए थे। इन नमूनों की निजी एजेंसी और प्रयोगशाला में जांच की गई। रिपोर्ट में अधिकांश स्थानों पर टीडीएस 350 के आस-पास पाया गया और कुछ स्थानों पर 100 से भी कम टीडीएस दर्ज हुआ।
पेयजल आपूर्ति सुधार योजना
प्राधिकरण ने गंगाजल की आपूर्ति बढ़ाकर पेयजल की गुणवत्ता और सुधारने का दावा किया है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट के ज्यादातर सेक्टरों में गंगाजल की सप्लाई की जा रही है, जबकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस परियोजना पर काम धीमी गति से चल रहा है। लीकेज की समस्याओं को दूर कर पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।
विनोद शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक जल विभाग, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि टीडीएस में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




