Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Kaushambi Encounter: कौशांबी में लूट और छिनैती का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Kaushambi encounter news, robbery accused arrested UP, chain snatching

Kaushambi Encounter: कौशांबी में लूट और छिनैती का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में छिनैती और लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्रों में हुई मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं में शामिल था। 9 मार्च 2026 को सराय अकिल क्षेत्र में पूजा अग्रहरि से और 13 मार्च को करारी क्षेत्र में गुडिया देवी से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया गया था।

इन घटनाओं में पुलिस पहले ही एक आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ बांटे को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी की पहचान अमित पासी पुत्र संतोष पासी, निवासी मंदर देह माफी, प्रयागराज के रूप में हुई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सराय अकिल थाना क्षेत्र के हजारीपुरवा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1840 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर पहले बाइक चोरी करता था और फिर उन्हीं चोरी की बाइक का इस्तेमाल छिनैती की वारदातों में करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्रों में हुई छिनैती की घटनाओं में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें