Greater Noida Sports: ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, लगेंगे चार रिंग

Greater Noida Sports: ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, लगेंगे चार रिंग
नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए आयोजकों ने चार बॉक्सिंग रिंग की व्यवस्था की है। मुकाबले एक रिंग पर खेले जाएंगे, जबकि बाकी तीन रिंगों पर बॉक्सर अभ्यास करेंगे।
प्रतियोगिता में बॉक्सरों का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। ड्रॉ 14 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक देशों के 450 विश्व स्तरीय बॉक्सर और 150 ऑफिशियल हिस्सा लेंगे।
भारतीय बॉक्सिंग संघ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की मेजबानी में 14 से 21 नवंबर तक यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। बॉक्सरों के ठहरने की व्यवस्था क्राउन प्लाजा होटल, सूरजपुर में की गई है, जबकि ऑफिशियल रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेंगे।
पुरुष वर्ग में 47-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80, 80-85, 85-90 और 90 से अधिक किग्रा भार वर्ग में ड्रॉ होंगे। महिला वर्ग में 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 और 80 से अधिक किग्रा भार वर्ग में ड्रॉ का आयोजन होगा।





