Greater Noida Fraud: ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदार बनकर 38 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

Greater Noida Fraud: ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदार बनकर 38 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक मजदूर को रिश्तेदार बनकर फोन करने वाले अज्ञात ठग ने 38 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित लख्मी के अनुसार, शुक्रवार को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताया और किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पैसों की जरूरत होने की बात कही। रिश्तेदारी का हवाला देते हुए आरोपी ने 38 हजार रुपये मांगे। भरोसा करते हुए लख्मी ने ऑनलाइन माध्यम से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 38 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने असली रिश्तेदार से संपर्क किया, तो ठगी का खुलासा हुआ। रिश्तेदार ने किसी भी प्रकार की रकम मांगने से इनकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी को दोबारा फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक, संबंधित बैंक खाते और मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




