Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा:किसानों को 4300 रुपये के हिसाब से मुआवजा मिलेगा

उत्तर प्रदेश, नोएडा:किसानों को 4300 रुपये के हिसाब से मुआवजा मिलेगा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 में शामिल नए 55 गांवों के किसानों के लिए मुआवजा राशि तय कर दी है। इन गांव के किसानों को भी 4300 रुपये प्रतिकर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, सात प्रतिशत आबादी भूखंड लेने पर यह राशि 3808 रुपये प्रतिकर के हिसाब से मिलेगी। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में बुलंदशहर के कुल 95 गांव शामिल हैं। हाल ही में ही उत्तरप्रदेश शासन से मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी मिलने पर प्राधिकरण ने 55 नए गांवों को शामिल किया था।

इन गांवों की जमीन पर लॉजिस्टिक हब से कई औद्योगिक पार्क, रेलवे मार्ग समेत अन्य परियोजनाओं को विकसित किया जाना है। लाजिस्टिक पार्क को एयरपोर्ट के दृष्टिगत प्रस्तावित किया गया है, ताकि कार्गो के आयात निर्यात में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आ सके। सोमवार को प्राधिकरण ने बुलंदशहर के नए गांवों की जमीन के लिए मुआवाजा राशि दर तय कर दी। उन्होंने बताया गया कि किसान को जमीन का 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। वहीं, यदि किसान सात प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग करेंगे तो उन्हें भूखंड के साथ मुआवजा राशि 3808 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से दी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें