राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Bulldozer Action: भनौता में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, 20 करोड़ की जमीन मुक्त

Greater Noida Bulldozer Action: भनौता में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, 20 करोड़ की जमीन मुक्त

Greater Noida में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को भनौता गांव में बुल्डोजर चलाकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि भनौता क्षेत्र में कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था। इसके बाद परियोजना विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया और सभी अवैध निर्माण को गिरा दिया। यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली।

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि वे किसी भी अवैध कॉलोनी या धोखाधड़ी का शिकार न हों।

महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की टीम लगातार ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने किया, जिसमें प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल-2 की टीम भी शामिल रही।

प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button