Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई, दो बिल्डरों के खिलाफ सख्त कदम

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई, दो बिल्डरों के खिलाफ सख्त कदम

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा अथॉरिटी ने बकाया राशि का भुगतान न करने पर दो प्रमुख बिल्डरों—अंतरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स और जीएस प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड—के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अथॉरिटी ने अंतरिक्ष डेवलपर्स पर 272 करोड़ रुपये की देनदारी को लेकर रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया है, जबकि जीएस प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंतरिक्ष बिल्डर को “जीरो पीरियड” का लाभ देते हुए बकाए का 25% हिस्सा जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। इस पर प्राधिकरण ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वसूली की कार्रवाई तेज करने का अनुरोध किया है।

वहीं, जीएस प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के अनुसार, दोनों बिल्डरों द्वारा बकाया भुगतान को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाए गए हैं। नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि भविष्य में भी बकाया न चुकाने वाले बिल्डरों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और बकाएदार बिल्डरों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें