रजवाहे से बरामद हुआ लापता हुए युवक का शव

अमर सैनी

गाजियाबाद। निवाड़ी के गांव असदपुर नांगल स्थित रजवाहे से बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान जनपद मेरठ के कैथवाड़ी निवासी युवक के रूप में हुई। युवक चार दिन से लापता था। आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया गया।

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर निवाड़ी के असदपुर नांगल स्थित रजवाहे में युवक का शव बहने की सूचना मिली। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव रजवाहे से निकालकर जांच की तो शिनाख्त मेरठ के रोहटा स्थित गांव कैथवाड़ी निवासी 23 वर्षीय रजनीश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार रजनीश चार से दिन से घर से लापता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पर चोट के निशान थे। हत्या कर शव रजवाहे में फेंकने की आशंका है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शव की शिनाख्त मेरठ निवासी लापता रजनीश के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img