Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को होगा मतदान

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। गौतम बुद्ध नगर में दूसरे चरण में मतदान होना है ,यानी की 26 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर में मतदान होगा। दूसरे फेस में गौतम बुद्ध नगर के अलावा अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में भी मतदान होगा। चुनाव आयोग की तरफ से जानकारी दी गई की 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा और नामांकन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल होगी।

गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद डॉ महेश शर्मा पर ही विश्वास जताया है और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। महेश शर्मा लगातार दो बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं, अन्य पार्टियों की तरफ से अभी तक कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा में पांच विधानसभा आती हैं ,जिनमें नोएडा, दादरी, जेवर ,सिकंदराबाद और खुर्जा है। खुर्जा व सिकंदराबाद विधानसभा बुलंदशहर जनपद में पड़ती है। 2014 से लगातार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा ही दोनों बार के सांसद रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *