Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मंदिर से चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी का सामाना बरामद

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने की वजह से जख्मी हो गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 के तहत आने वाले सेक्टर 48 में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने 13 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मंदिर से सोने के मुकुट, लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने का कड़ा आदि चोरी हो गया है। डीसीपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश चोरी का समान बेचने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और पुलिस से अपने आपको घिरा देख बदमाशों ने कथित रूप से पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। डीसीपी ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई और एक गोली दीपक भारती नामक बदमाश के पैर में लगी।डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि इसका साथी पिंटू तिवारी मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पीछाकर पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक अन्य बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए नौ सोने के मुकुट, सोने की मूर्ति, सोने का कड़ा, लड्डू गोपाल की मूर्ति, अंगवस्त्र और सोने की नथ आदि बरामद की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *