ESIC Benefits: ईएसआईसी से जुड़े लाभार्थियों की संख्या 15 करोड़ के पार, तेलंगाना में 211 करोड़ रुपये के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन

ESIC Benefits: ईएसआईसी से जुड़े लाभार्थियों की संख्या 15 करोड़ के पार, तेलंगाना में 211 करोड़ रुपये के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 211.13 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से राज्य के 12.30 लाख से अधिक बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. मांडविया ने कहा कि देश के विकास में श्रम शक्ति और युवा शक्ति सबसे मजबूत आधार हैं और श्रमिकों की ‘सेवा और सम्मान’ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जुड़े लाभार्थियों की संख्या 7.5 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ से अधिक हो गई है, जो सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में सामाजिक सुरक्षा का दायरा वर्ष 2014 के 19 प्रतिशत से बढ़कर अब 64 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जिससे लगभग 94 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

नए ओपीडी ब्लॉक में मरीजों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 180 बेड, 25 आईसीयू बेड, 20 एनआईसीयू बेड, अत्याधुनिक ओपीडी सेवाएं और कई विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। इससे मरीजों को बेहतर उपचार, तेज जांच और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

समारोह के दौरान डॉ. मांडविया ने अस्पताल भवन के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया और ईएसआईसी लाभार्थियों को विभिन्न नकद लाभ भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर श्रमिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा पहुंचाना है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img