Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Food Safety: वैश्विक खाद्य मानकों में भारत की बड़ी जीत, धनिया और करी पत्ते को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

Food Safety: वैश्विक खाद्य मानकों में भारत की बड़ी जीत, धनिया और करी पत्ते को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (CAC-49) की बैठक में भारत की अध्यक्षता और सह-अध्यक्षता में तैयार सात अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानकों को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही भारत के प्रस्ताव पर काजू के लिए नया वैश्विक मानक तैयार करने को भी स्वीकृति मिल गई है।

इस उपलब्धि से भारतीय कृषि उत्पादों और खाद्य निर्यात को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान और मजबूती मिलने की उम्मीद है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एफएसएसएआई (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुनहानी ने किया।

बैठक में भारत की अध्यक्षता में तैयार सूखे धनिया और ताजा करी पत्ते के वैश्विक गुणवत्ता मानकों को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इसके अलावा वैनिला, बड़ी इलायची, खाद्य उत्पादन में सुरक्षित जल उपयोग, चिकन में साल्मोनेला और कैम्पिलोबैक्टर नियंत्रण तथा पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग से जुड़े पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय मानकों को भी मंजूरी मिली।

भारत को ‘न्यू फूड सोर्सेज एंड प्रोडक्शन सिस्टम्स’ पर गठित इलेक्ट्रॉनिक वर्किंग ग्रुप का सह-अध्यक्ष भी चुना गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय किसानों, खाद्य उद्योग, निर्यातकों और उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा और भारतीय खाद्य उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें