Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Health Center: नोएडा के चार स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र, मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Health Centers: नोएडा के चार स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र, मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

गौतमबुद्ध नगर जिले के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले के चार स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standards-NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण के बाद जारी किया गया। इस उपलब्धि के साथ जिले में राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

जिन स्वास्थ्य केंद्रों को यह प्रमाण पत्र मिला है, उनमें बादलपुर, दादूपुर, आकलपुर और धनौरी कलां के स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों का मूल्यांकन मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, बुजुर्गों की चिकित्सा, मरीजों के अधिकारों, सामान्य ईएनटी सुविधाओं समेत 12 विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

निरीक्षण के दौरान बादलपुर स्वास्थ्य केंद्र ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और उसे 90.38 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसके अलावा दादूपुर स्वास्थ्य केंद्र को 82.68 प्रतिशत, धनौरी कलां को 80.94 प्रतिशत तथा आकलपुर स्वास्थ्य केंद्र को 74.42 प्रतिशत अंक मिले। राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान को कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है।

हालांकि, इस बार जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। स्वास्थ्य विभाग अब इन केंद्रों में भी आवश्यक सुधार कर गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दो से तीन महीनों में जिले के 25 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी केंद्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों को पहले राज्य सरकार की टीम ने जांच के बाद हरी झंडी दी है, जिसके बाद अब केंद्र सरकार की टीम अंतिम मूल्यांकन करेगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं को लगातार उन्नत किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को बेहतर इलाज मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें