EMU Train Death: ईएमयू में मिला अधेड़ का शव, दनकौर स्टेशन पर हड़कंप, शिनाख्त बाकी

EMU Train Death: ईएमयू में मिला अधेड़ का शव, दनकौर स्टेशन पर हड़कंप, शिनाख्त बाकी
उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में दनकौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 11 बजे एक ईएमयू ट्रेन के डिब्बे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पीछे से तीसरे डिब्बे में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आशीष ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जीआरपी का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों और रेलवे रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि व्यक्ति ट्रेन में कैसे और किस परिस्थिति में पहुंचा।
रेलवे स्टेशन पर इस घटना के बाद यात्रियों में भी कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




