Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Punjab : पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफ़ा और पूर्व मंत्री रज़िया सुल्ताना पर बेटे की हत्या का केस, SIT कर रही जांच

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : हरियाणा के पंचकूला में पूर्व पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफ़ा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रज़िया सुल्ताना पर बेटे अक़ील अख़्तर की मौत के मामले में हत्या और आपराधिक साज़िश का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

16 अक्टूबर को 35 वर्षीय अक़ील अपने पंचकूला स्थित घर में अचेत अवस्था में मिला था और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पारिवारिक बयान और रिपोर्ट के आधार पर किसी तरह की साज़िश से इनकार किया था तथा मौत का कारण कथित ड्रग ओवरडोज़ बताया गया था।

हालांकि, मामला तब पलट गया जब परिवार के परिचित शम्सुद्दीन चौधरी ने अगस्त में रिकॉर्ड किया गया अक़ील का एक वीडियो पुलिस को सौंपा। इस वीडियो में अक़ील ने अपने परिवार से जान का खतरा बताया और गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसके पिता मोहम्मद मुस्तफ़ा उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखते हैं, जबकि उसकी मां रज़िया सुल्ताना और बहन उस पर झूठे मुकदमे में फँसाने या उसे खत्म करने की साज़िश कर रही हैं।

अक़ील ने यह भी दावा किया था कि उसे जबरन पुनर्वास केंद्र भेजा गया और उसका पैसा छीन लिया गया। वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का असली कारण सामने आएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें