Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली के पीतमपुरा में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, नौकर फरार

Delhi Crime: दिल्ली के पीतमपुरा में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, नौकर फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के पीतमपुरा स्थित कोहाट एंक्लेव में एक बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मोहिंद्र सिंह और उनकी पत्नी दिलराज कौर के रूप में हुई है। उनके शव घर की तीसरी मंजिल पर अलग-अलग कमरों में मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटना के बाद उनके घरेलू नौकर के फरार होने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार नौकर और किसी अन्य संदिग्ध की पहचान की जा सके।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतकों का बेटा, जो पास ही एक अन्य घर में रहता था, घर आया। उसने बताया कि उनके ड्राइवर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसकी पत्नी ने भी दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो संदेह होने पर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य भयावह था—एक कमरे में उसकी मां का शव पड़ा था और दूसरे कमरे में उसके पिता मृत मिले। पुलिस के अनुसार, मोहिंद्र सिंह का गला घोंटा गया था, जबकि दिलराज कौर की पाइप से दम घोंटकर हत्या की गई थी।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है और फरार नौकर की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें