दिल्ली

Delhi: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, परिवार के 6 सदस्य झुलसे

Delhi: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, परिवार के 6 सदस्य झुलसे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलानाथ नगर में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चार्जिंग के दौरान एक ई-रिक्शा में आग लग गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित उसके परिवार के छह सदस्य बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार आग रविवार तड़के लगभग 3:00 बजे लगी। उस समय परिवार के सदस्य पास ही सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिस पर दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार झुलसे हुए सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें ई-रिक्शा चालक, उसकी पत्नी, बच्चे और अन्य सदस्य शामिल हैं। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो कि ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग यूनिट में हुआ था। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह पक्के तौर पर कहा जा सकेगा कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। इलाके के लोग इस घटना से सदमे में हैं और आग लगने की वजह से रातभर दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस और दमकल विभाग मिलकर अब इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि चार्जिंग के दौरान सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players