उत्तर प्रदेश : हापुड़ की बेटी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स तैराकी प्रतियोगिताओं में 5 पदक जीतकर रचा इतिहास

Hapur News : हापुड़ की बेटी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स तैराकी प्रतियोगिताओं में 5 पदक जीतकर रचा इतिहास

Hapur News : जिले की बेटी रिया वर्मा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस की कॉन्स्टेबल रिया वर्मा ने तैराकी प्रतियोगिताओं में 5 पदक जीतकर इतिहास रचा।

रिया की उपलब्धि

रिया ने फ्रीस्टाइल रिले में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए। मिक्स्ड मेडले में कांस्य पदक जीता। वर्तमान में सहारनपुर में तैनात रिया हापुड़ के गोपीपुरा मोहल्ले की रहने वाली हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

27 जून से 7 जुलाई तक चले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के पुलिस और फायर सर्विस के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस के 50 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 50 से अधिक खेल विधाओं में आयोजित की जाती है।

गौरव और सम्मान

रिया की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता राजीव वर्मा और राजेश्वरी वर्मा सहित पूरा हापुड़ गेरुअन्वित है। ठठेरे समाज के रामअवतार वर्मा ने कहा कि रिया ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर देश और समाज का नाम रोशन किया है। जिमखाना क्लब के प्रधान और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी रिया को बधाई दी है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img