Delhi: केजरीवाल की BJP को चुनौती, कहा- 22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा

Delhi: केजरीवाल की BJP को चुनौती, कहा- 22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के आज छत्रसाल स्टेडियम अपनी दूसरी ‘जनता की अदालत’ में एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमले बोले। केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार का मतलब है डबल लूट, डबल भ्रष्टाचार और बेरोजगारी। ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन वाली ‘सरकारें’ खत्म हो रही हैं। केजरीवाल ने इस जनता की अदालत में दिल्ली चुनाव से पहले 22 एनडीए शासित राज्यों में मुफ्त बिजली देने की पीएम मोदी को चुनौती देते कहा कि अगर ऐसा किया तो बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है, उसने दिल्ली में बस मार्शल, डेटा एंट्री ऑपरेटर हटाए, होमगार्ड का वेतन रोक दिया था।

केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी की 22 राज्यों में सरकारें हैं, आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो…गुजरात में इनकी 30 साल से सरकार है। उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया। 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो। अगले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं, 10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा। जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया, लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया। आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए मैं दिल्ली के चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img