Delhi ISIS Arrest: दिल्ली में गिरफ्तार ISIS आतंकी अदनान ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे करने वाले जज को दी धमकी

Delhi ISIS Arrest: दिल्ली में गिरफ्तार ISIS आतंकी अदनान ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे करने वाले जज को दी धमकी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में गिरफ्तार ISIS आतंकी अदनान ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कराने वाले जज को धमकी दी थी। भोपाल का रहने वाला अदनान इंस्टाग्राम पर जज की फोटो के ऊपर “काफिर” लिखकर उन्हें मारने के लिए उकसाने वाली पोस्ट करता था। इस मामले में लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (UAPA) भी लगाया था।

अदनान को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसे पहले 4 जून 2024 को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस ने उसे दस दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, इसके बाद 26 सितंबर 2024 को उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस पूछताछ में अदनान ने बताया कि जमानत मिलने के बाद वह चरमपंथी सामग्री पोस्ट करने और समान विचारधारा वाले युवकों को भर्ती करने की गतिविधियों में तेजी ले आया।

जानकारी के अनुसार, अदनान 12वीं के बाद ही जिहादी पेज और चैनलों को फॉलो करने लगा और इसी दौरान ISIS की विचारधारा से प्रभावित हुआ। करीब सात महीने पहले वह दिल्ली के मोहम्मद अदनान के संपर्क में आया। 2023 में सादिक नगर के सरकारी फ्लैट्स में रहने के दौरान उसने इंस्टाग्राम पर कट्टरपंथी पेज फॉलो करना शुरू किया और एक ग्रुप में शामिल हो गया। शुरुआत में इस ग्रुप में 25-30 मेंबर थे।

इस ग्रुप के माध्यम से सीरिया स्थित ISIS हैंडलर अबू इब्राहिम अल-कुरैशी ने आतंकी सामग्री जैसे वीडियो, फोटो और पीडीएफ उपलब्ध कराई। इन सामग्रियों और संपर्कों से प्रभावित होकर अदनान ने ISIS खलीफा के प्रति निष्ठा की शपथ ली और उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि अदनान अपने इसी नेटवर्क के जरिए अन्य युवकों को चरमपंथी विचारधारा की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके संपर्कों और नेटवर्क की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से राजधानी में आतंकवाद और कट्टरपंथ फैलाने की योजनाओं पर बड़ा झटका लगा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img