दिल्ली

Delhi: सरोजिनी नगर में नए सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले—एक हफ्ते में समाधान सुनिश्चित करेंगे

Delhi: सरोजिनी नगर में नए सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले—एक हफ्ते में समाधान सुनिश्चित करेंगे

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के साथ मिलकर सरोजिनी नगर में बने नए सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण किया। इन क्वार्टरों का निर्माण भवन एवं निर्माण मंत्रालय (MBC) द्वारा किया गया है। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री खट्टर ने निर्माण की गुणवत्ता और निवासियों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा, “इन सरकारी भवनों का निर्माण MBC ने किया था। नए भवनों में कुछ छोटी-मोटी कमियां होना स्वाभाविक है। हमें इन क्वार्टरों से संबंधित शिकायतें लगातार मिल रही हैं, और आज हम स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए यहां आए हैं।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और किसी को भी अनावश्यक असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम एक सप्ताह में संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करेंगे और प्रयास करेंगे कि जो भी खामियां हैं, उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। हमारा लक्ष्य है कि यहां रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधा और आरामदायक वातावरण मिले।” NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने भी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से फील्ड रिपोर्ट मांगी और निर्देश दिए कि मरम्मत और सुधार कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सरोजिनी नगर का पुनर्विकास केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसके तहत पुराने सरकारी क्वार्टरों को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए आवासों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में कुछ निवासियों ने जल निकासी, दीवारों में सीलन, और अन्य आधारभूत समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिसे लेकर यह निरीक्षण किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players