Aerocity Security Meeting: एरोसिटी में सुरक्षा सख्त: डीसीपी ने होटल और बिजनेस प्रतिष्ठानों संग की बैठक

 Aerocity Security Meeting: एरोसिटी में सुरक्षा सख्त: डीसीपी ने होटल और बिजनेस प्रतिष्ठानों संग की बैठक

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार को डीसीपी ने एरोसिटी के सभी होटल और वर्ल्डमार्क जैसी व्यावसायिक इमारतों के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर्स (CSOs) के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को बेहतर बनाना था।

डीसीपी ने निर्देश दिया कि सभी होटल और प्रतिष्ठान अपने कर्मचारियों, विशेष रूप से हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी स्टाफ का विस्तृत सत्यापन कराएं। साथ ही, सभी संस्थान अपने इवैक्यूएशन प्लान की समीक्षा करें और नए कर्मचारियों को इसकी पूरी जानकारी दें। बैठक में नियमित सुरक्षा ड्रिल्स, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। डीसीपी ने सभी सीएसओ को सुझाव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि एरोसिटी क्षेत्र को और सुरक्षित बनाया जा सके। यह कदम राजधानी के इस संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img