Noida Crime: नोएडा में कंपनी से तेल चोरी करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, 150 लीटर सिलिकन ऑयल बरामद

Noida Crime: नोएडा में कंपनी से तेल चोरी करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, 150 लीटर सिलिकन ऑयल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय तेल चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सेक्टर-61 कट से सेक्टर-52 की ओर जाने वाले रास्ते के पास की गई, जहां दोनों आरोपी संदिग्ध हालात में पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इमरान पुत्र सुल्तान और प्यारेलाल पुत्र रामकैलाश हैं, जो एक कंपनी से सिलिकन ऑयल चुराकर उसे बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने मौके पर दोनों के कब्जे से तीन नीले प्लास्टिक ड्रमों में भरा हुआ करीब 150 लीटर सिलिकन ऑयल बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। यह तेल एक औद्योगिक कंपनी से चोरी किया गया था और आरोपी इसे अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार इमरान गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि प्यारेलाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के काशीपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के वाजिदपुर इलाके में रह रहा था। दोनों आरोपी पहले से ही वांछित चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या कोई बड़ा गिरोह इस नेटवर्क को संचालित कर रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img