राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में गैंगस्टर आरोपी की संपत्ति कुर्क, दोगुना रकम दिलाने के नाम पर ठगी का मामला

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के आरोपी की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह आरोपी दोगुनी रकम दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले कुख्यात गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी पहचान नटवरलाल शैली की ठगी के लिए प्रसिद्ध अशोक चौहान गैंग के रूप में की जाती है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट के अनुसार गांव चांदनेर निवासी संजीव, गांव के ही रहने वाले अशोक चौहान के साथ मिलकर इस गिरोह में सक्रिय था। गिरोह ने हापुड़ सहित आसपास के जनपदों के लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जा चुका था, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार दोपहर गढ़ नगर की महावीर कॉलोनी में स्थित संजीव के प्लॉट को कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार पवन कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button