Delhi Cycle Theft Case: लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की टाटा स्ट्राइडर साइकिल बरामद

Delhi Cycle Theft Case: लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की टाटा स्ट्राइडर साइकिल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस को साइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई टाटा स्ट्राइडर साइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान अश्वनी उर्फ विपिन उर्फ बोची और ललित उर्फ चुहिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए राजीव कुमार ने बताया कि 12 मई 2026 को वेस्ट गुरु अंगद नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना लक्ष्मी नगर में अपनी साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और स्थानीय मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्वनी उर्फ विपिन उर्फ बोची और ललित उर्फ चुहिया को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साइकिल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई टाटा स्ट्राइडर साइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सक्रिय थे और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अश्वनी पर 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा आरोपी ललित 15 से ज्यादा मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि इलाके में चोरी और अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img