Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Delhi murder news, Preet Vihar shooting, parking dispute Delhi,

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया, जहां मामूली कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

यह वारदात थाना प्रीत विहार क्षेत्र के A-144 मकान में हुई, जहां पार्किंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक पंकज नैय्यर (34) अपने भाई पारस के साथ नोएडा से आए थे, जबकि उसी मकान में किराए पर रहने वाला गौरव शर्मा पहले से वहां रह रहा था। दोनों पक्षों के बीच गाड़ियों की पार्किंग को लेकर कई दिनों से तनाव बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि गौरव शर्मा के पास दो गाड़ियां थीं—एक बीएमडब्ल्यू और एक फॉर्च्यूनर—जबकि पार्किंग की सुविधा सीमित थी। इसी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया और छोटी-छोटी बातों पर बहस होती रही। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा में बदल गया।

रात करीब 2:22 से 2:26 बजे के बीच पुलिस को लगातार दो PCR कॉल मिलीं, जिनमें झगड़े और फायरिंग की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान आरोपी गौरव शर्मा ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी, जिसमें पंकज नैय्यर को सीने में गोली लग गई।

गंभीर रूप से घायल पंकज को तुरंत निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी गौरव शर्मा अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद मुख्य रूप से फॉर्च्यूनर वाहन की पार्किंग को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू पहले से पार्क थी, लेकिन दूसरी गाड़ी की पार्किंग को लेकर झगड़ा बढ़ गया, जो अंततः गोलीबारी में बदल गया।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना एक बार फिर छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने और शहरी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव को उजागर करती है।

 

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें