Seemapuri Murder: सीमापुरी डियर पार्क में लूट के दौरान युवक की चाकू गोदकर हत्या

Seemapuri Murder: सीमापुरी डियर पार्क में लूट के दौरान युवक की चाकू गोदकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक वारदात हुई। डियर पार्क में तीन बदमाशों ने 24 वर्षीय वीरेश नामक युवक की लूटपाट के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वीरेश दिलशाद गार्डन का रहने वाला था और घटना के समय अपनी महिला दोस्त भावना के साथ पार्क में मौजूद था। तभी तीन युवक आए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीरेश के गर्दन, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल वीरेश को आनन-फानन में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि थाना सीमापुरी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना लूटपाट के दौरान हुई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img