राज्यदिल्ली

Delhi Crime दिल्ली के गीता कॉलोनी में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime दिल्ली के गीता कॉलोनी में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल धीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वह धीरज हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया हुआ था।

पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से उस पर हमला हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, धीरज, गीता कॉलोनी इलाके में परिवार के साथ रहता है। वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान चार हमलावर आए और उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी। हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। धीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच कर रही है। फायर‍िंग की इस ताबड़तोड़ घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players