Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida illegal colony: नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, बिना वैधता जांचे संपत्ति खरीदने वालों को नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

Noida NCR News in Hindi

Noida illegal colony: नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, बिना वैधता जांचे संपत्ति खरीदने वालों को नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

नोएडा। प्राधिकरण की सख्ती के बाद नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने अवैध कॉलोनियों और डूब क्षेत्र में संपत्ति खरीदने वाले लोगों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट कहा है कि बिना वैधता जांचे जमीन या मकान खरीदने पर लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। केवल वही कॉलोनियां बिजली सुविधा के लिए पात्र होंगी, जिन्हें प्राधिकरण से विधिवत अनुमति प्राप्त है।

दरअसल, हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने एनपीसीएल अधिकारियों को तलब कर अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही पिछले एक वर्ष के दौरान अवैध कॉलोनियों में दिए गए सभी कनेक्शनों की जांच के निर्देश भी जारी किए गए। प्राधिकरण की इस सख्ती के बाद एनपीसीएल ने अपने स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि अब कंपनी केवल मान्यता प्राप्त कॉलोनियों में ही बिजली कनेक्शन देगी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि कई भूमाफिया अवैध कॉलोनियां विकसित कर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं और उन्हें यह झूठा भरोसा दे रहे हैं कि निर्माण के बाद बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। कंपनी ने साफ किया कि ऐसे किसी भी दावे पर विश्वास न करें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि संपत्ति खरीदने से पहले संबंधित प्राधिकरण से उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें। बिना जांच के निवेश करने पर भविष्य में बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।

प्राधिकरण और एनपीसीएल की इस संयुक्त सख्ती का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर रोक लगाना और लोगों को धोखाधड़ी से बचाना है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें