डीएम एक्स-हैंडल से राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का फूटा गुस्सा

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा के एक्स-हैंडल से राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से वार्ता कर ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना ने कहा कि जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के एक्स-हैंडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी अपर जिलाधिकारी से वार्ता हुई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि डीएम के एक्स हैंडल से राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसा लगता है कि जिलाधिकारी ने अपना ऑफिशियल एक्स हैंडल किसी और को चलाने के लिए दे दिया है। उसी ने यह अपराध किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर दुष्यंत नागर, नीरज लोहिया, ललन सिंह, निशा शर्मा, प्रवीण, दिनेश शर्मा, गौतम सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img