Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान की शुरुआत

स्थानीय निकाय मंत्री
स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान की शुरुआत

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान की शुरुआत

मंत्री ने स्वंय सफ़ाई कर 15 दिवसीय अभियान का किया आगाज़

लोगों को अपने इलाकों में साफ़-सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेने की अपील की

कहा, पंजाब के सभी शहरों में बढिया बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर:
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज स्वंय सफ़ाई कर जालंधर से ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान की शुरुआत की। 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक चलने वाली इस 15 दिवसीय सफ़ाई अभियान का उदेश्य सामुहिक ज़िम्मेदारी के तौर पर स्वच्छता की महत्ता संबंधी लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

इस पहलकदमी की शुरुआत करते हुए डा.रवजोत ने कहा कि शहर और इलाकों को साफ़- सुथरा रखने के लिए सभी नागरिकों के सांझा प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों में साफ़- सफ़ाई रखते है, उसी तरह हमें अपने आस-पास को साफ़ एंव हरा- भरा रखने के लिए भी ठोस प्रयत्न करने चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने आस-पड़ोस की सफ़ाई और इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब सरकार का साथ देने की अपील की।

डा. रवजोत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर में नगर निगमों/ कौंसिलों के स्टाफ द्वारा अपने रुटीन काम के बावजूद रोज़ाना की एक घंटा फाल्तू सफ़ाई के लिए समर्पित किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पीने वाले साफ़ पानी, बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा और बढ़िया सीवरेज सिस्टम जैसी ज़रूरी सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता भी दोहराई।

मंत्री ने लोगों को बड़ी संख्या में शामिल हो कर इस अभियान को लोक लहर में बदलने की अपील भी की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वह व्यक्तिगत तौर पर इसकी निगरानी करेंगे। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डा. रवजोत ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘आप’ पंजाब में होने वाली चार उप विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

इस मौके डा. रवजोत ने सफ़ाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनका मनोबल और उनको शहर की सफ़ाई के लिए और अधिक तनदेही से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान एक एन.जी.ओ. जगदम्बे हैंडीक्राफ़टस वूमैन वैल्लफेयर सोसायटी ने वेस्ट मटीरियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जहां कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी का दौरा किया साथ ही एन.जी.ओ. की महिलाओं द्वारा वेस्ट मटीरियल को प्रयोग योग्य वस्तुओं में तबदील करने के यत्नों की प्रशंसा की।

इस मौके पंजाब सफ़ाई कर्मचारी कमिश्न के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, विशेष सचिव और डायरैक्टर स्थानीय निकाय गुरप्रीत सिंह खेहरा, ज़िला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल, जालंधर नगर निगम के कमिशनर गौतम जैन और ज्वाईंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर भी मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *