दलित परिवार को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में दबंगों ने एक दलित परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दबंगों ने दलित परिवार की दो बेटियों के साथ छेड़खानी की थी। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, थाना प्रभारी को इस बड़ी घटना के बारे में जानकारी ही नहीं है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ सलारपुर खादर में जाटव मोहल्ले में रहते हैं। 20 अगस्त को उनकी 16 वर्षीय बेटी अपने घर के गेट पर चारपाई को झाड़ रही थी। तभी मुकेश पत्र गंगावासी आ गया। आरोप है कि मुकेश ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी और उसके विरोध करने मुकेश दोनों को गालियां देते हुए वहां से चला गया। महिला ने इस बारे में पति को बताया। आरोप है कि जब पति ने आरोपियों ने परिवार पर हमला बोल दिया। महिला ने बताया कि गंगावासी ने अपने दोनों बेटे मुकेश और सुभाष और रामेश्वरी के साथ मिलकर उनके परिवार को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। परिवार ने किसी तरह अपने घर का दरवाजा बंद कर खुद की जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालिशं दी और बेटियों से कहा कि जैसे फिल्म दामिनी में दामिनी का हाल किया गया था ठीक वैसा ही हाल कर देंगे। महिला का कहना है कि उनकी दो बेटियां हैं। दोनों पर सुभाष और मुकेश गंदी नजर रखते हैं। आरोपियों ने मारपीट के दौरान करीब एक घंटे तक तक गेट पर डंडे बरसाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं या करवा सकते हैं। घटना के बाद से उनकी बेटियां डरी हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img