राज्यहरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

हरियाणा निकाय चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

गुरुग्राम 23 फरवरी : हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस की ओर से हरियाणा का घोषणा पत्र जारी किया गया। गुरुग्राम के कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में घोषणा पत्र जारी करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के मतदाताओं से निकाय चुनावों में कांग्रेेस को पूर्ण बहुमत देते हुए विजय बनाने की अपील की।

गुरुग्राम के कांग्रेस भवन में घोषणा पत्र जारी करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, प्रभारी करण दलाल, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वर्धन यादव, मोहित ग्रोवर, पर्ल चौधरी, मीडिया कॉर्डिनेटर एवं शहरी कॅार्डिनेटर पंकज डावर, ग्रामीण कॉर्डिनेटर विरेंद्र यादव, पंकज भारद्वाज, सहप्रभारी ठाकुर राजाराम समेत कई नेता मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में हरियाणा के चुनावी घोषणा पत्र पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा निकाय चुनाव का घोषणा पत्र पढ़ा। गुरुग्राम का घोषणा कांग्रेस की मेयर पत्र सीमा पाहुजा ने पढ़ा।

10 साल में भी सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाई: भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा

इस अवसर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता कांग्रेस का मेयर व अधिक से पार्षद चुनकर सदन में भेजे। गुरुग्राम के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने घोषणा पत्र सांझा करते हुए कहा कि नगर निगम, गुरुग्राम चुनाव-2025 के कांग्रेस का यह घोषणा पत्र स्थानीय मुद्दों, समस्याओं पर आधारित है। 10 साल से भाजपा की सरकार के शासन में गुरुग्राम में वे मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई, जिनके वायदे करके भाजपा सत्ता में आई है। नगर निगम पर भी भाजपा काबिज रही, लेकिन तस्वीर नहीं बदली। कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र के माध्यम से गुरुग्राम की जनता से यह वायदा करती है कि गुरुग्राम की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जाएगा। हर समस्या का तय समय में समाधान, हर सुविधा विश्वस्तरीय दी जाएगी।

भाजपा सरकार 100 दिन में ही हो गई है विफल: उदयभान

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पहले 100 दिन में ही विफल हो गई है। वैसे तो सरकार 10 साल से ही विफल रही है, लेकिन सीएम नायब सिंह सैनी सिर्र्फ घोषणाओं तक सीमित रहे गए हैं। धरातल पर योजनाओं पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने घोषणा पत्र पर कहा कि कांग्रेस का निकाय चुनाव का घोषणा पत्र व्यापक पैमाने पर तैयार किया गया है। जनहित से जुड़े हर विषय को इसमें छुआ गया है। जनता की समस्याओं का बारीकी से अध्ययन करते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने गुरुग्राम की जनता से अपील की कि निकाय चुनाव में कांगेे्रस का मेयर व पार्षद चुनकर विकास की राह आसान बनाएं।

मेयर प्रत्याशी ने पढ़ा गुरुग्राम का घोषणा पत्र

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी ने कहा कि गुरुग्राम को गंदगी मुक्त करके स्वच्छता की स्थायी सौगात दी जाएगी। शहर में गंदगी डालने के लिए स्थान निर्धारित होंगे। डोर-टू डोर कूड़ा कलेेक्शन की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा। गुरुग्राम में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान किया जाएगा7 जल निकासी के लिए पुराने नालों को साफ व पक्का किया जाएगा। गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के निर्माण का जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेक्टर-10 सिविल अस्पताल मेंं सुविधाएं बढ़ायी जाएंगी। माता शीतला मंदिर के निर्माण का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। सडक़ों को गड्ढा मुक्त करके बेहतर बनाया जाएगा। शहर के सभी चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाई जाएंगी। गुरु द्रोणाचार्य जी के नाम से पार्क, म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। गुरु द्रोणाचार्य जी के मंदिर का विस्तार किया जाएगा। आरडब्ल्यूए को कार्यों के लिए फंड दिया जाएगा। शहीदों व क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं शहर में लगाई जाएंगी।

मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा ने आगे कहा कि लेेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट व पार्कों का सौंदर्यकरण करके लाइट्स का प्रबंध किया जाएगा। सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। देखरेख प्रक्रिया को बेहतर किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। गुरुग्राम के प्रवेश व निकास द्वारों पर स्वागत व धन्यवाद द्वार बनाए जाएंगे। मां शीतला मंदिर रोड पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर व दुरुस्त किया जाएगा। निर्माण कार्यों के दौरान एनओसी को लेकर विभागों में तालमेल से काम किया जाएगा। कहीं भी खुदाई का काम पूरा होता है तो तुरंत वहां पर सडक़ का निर्माण किया जाएगा, तााकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।

इसके अलावा हर कालोनी में पेयजल, सीवरेज व जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होगी। खांडसा मंडी में सफाई को लेकर विशेष रूप से काम होगा। बसई फ्लाईओवर के पास दो साल से अधिक समय से बंद पड़े नाले के काम को तत्काल पूरा किया जाएगा। सडक़ों का चौड़ीकरण किया जाएगा, ताकि यातायात जाम से मुक्ति मिल सके। एमजी रोड पर व्यापार सदन में बन रहे नगर निगम के भवन का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। एमजी रोड, दिल्ली रोड, बसई रोड, ओल्ड व न्यू रेलवे रोड, पुराना दिल्ली रोड, खांडसा रोड, सेक्टर-4/7 चौक से सेक्टर-9 तक के रोड का बेहतर निर्माण कराकर सौंदर्यकरण किया जाएगा। बेसहारा पशुओं को सडक़ों से हटाकर गौशालाओं में भिजवाया जाएगा। नगर निगम कार्यालय में सभी तरह के कार्यों के लिए विंडो सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा। नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर हर वार्ड में जनसमस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा। महिलाओं, युवाओं के लिए पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं की घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि उन्हें परेशानी ना हो। शहर में जगह-जगह पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे। हर चौक-चौराहे पर शेड व बैंच डलवाए जाएंगे, ताकि लोग आराम से बैठ सकें। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा। सब तरह की शिकायतों के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाएगा, वहां से संबंधित विभागों को शिकायतें समाधान के लिए भेजी जाएंगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players