Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi Crime: पांडव नगर में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती के मित्र पर किया ब्लेड से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: पांडव नगर में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती के मित्र पर किया ब्लेड से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने एक युवती के पुरुष मित्र पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। आरोपी ने ब्लेड से युवक का गला रेत दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और संयुक्त अभियान के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धानिया ने बताया कि 17 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हर्ष भाटी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में हर्ष ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ खड़ा था, तभी अचानक एक युवक आया और उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। यह हमला इतना तीव्र था कि हर्ष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। घायल के बयान और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी की पहचान अक्षत शर्मा के रूप में की, जो पांडव नगर इलाके का रहने वाला है और बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। जांच में सामने आया कि अक्षत एकतरफा रूप से उसी युवती से प्रेम करता था, जो घटना के समय पीड़ित के साथ खड़ी थी। आरोपी को इस मित्रता से आपत्ति थी और वह कई बार पीड़ित को युवती से दूर रहने की चेतावनी भी दे चुका था।

पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया—एक टीम एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) की और दूसरी पांडव नगर थाने की। जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुप्त सूचना के आधार पर उसके आवास के आसपास निगरानी शुरू की गई। आखिरकार जब आरोपी देर रात अपने घर लौटा, तो पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह भी स्पष्ट हो सके कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला पूर्व नियोजित था और क्या आरोपी के पास कोई और हथियार या आपराधिक योजना थी।

फिलहाल पीड़ित युवक अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग इस तरह की सनकपूर्ण हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें