Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Crime: नोएडा में युवती के अपहरण से मचा हड़कंप, फोन पर युवती बोली, ‘मैं मुसीबत में हूं, मुझे बचा लो‘

नोएडा में युवती के अपहरण से मचा हड़कंप, फोन पर युवती बोली, ‘मैं मुसीबत में हूं, मुझे बचा लो‘

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर से होशियारपुर के लिए ऑटो में बैठी युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर लिया गया। युवती की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। युवती ने फोन करके परिवार वालों से कहा, ‘मैं मुसीबत में हूं, मुझे बचा लो।‘ पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह युवती नोएडा में अपने आफिस के लिए घर से पर्थला गोलचक्कर से होशियारपुर तक के लिए ऑटो में सवार हुई। इसी दौरान कपड़ा सुंघाकर लड़की का कार में अपहरण कर लिया गया। उसे अर्द्ध बेहोशी की हालत में कार की डिग्गी में डाल दिया। कार एमपी नंबर की बताई जा रही है। लड़की बस इतना ही सुनवाई की अपर्हता गाजियाबाद जाने की बात कर रहे थे।

अपहरण के कुछ घंटों के बाद लड़की का परिवार वालोंके पास फोन आया, वह इतना ही बोल सकी कि ‘मैं मुसीबत में हूं मुझे बचा लो’। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। युवती के भाई प्रकाश यादव ने बताया कि सुबह उसने ही बहन को होशियारपुर जाने के लिए ऑटो में बैठाया था। वह एक क्लीनिक में काम करती है। प्रकाश ने बताया कि थोड़ी देर बाद ही उसने फोन पर अपने अपहरण होने की सूचना दी। इस बीच पूरा परिवार थाने पहुंचा, जहां परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लड़की की आवाज की ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि संबंध में तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। पीड़िता के मोबाइल नंबर की लोकेशन दिल्ली में प्राप्त हुई है। इसके बाद तत्काल टीमों को दिल्ली रवाना किया गया है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। ISTMS के द्वारा गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *