Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा NPCL दफ्तर पर किसानों की महापंचायत, भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंच रहे

ग्रेटर नोएडा NPCL दफ्तर पर किसानों की महापंचायत, भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंच रहे

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर एनपीसीएल के ऑफिस का घेराव कर महापंचायत शुरू कर दी है। किसानों की संख्या देखकर भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। किसानों का आरोप है कि एनपीसीएल लगातार गड़बड़ी कर रहा है। ग्रामीणों को उनकी मर्जी के मुताबिक बिल भेजकर वसूली कर ली जाती है। किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा तुगलकपुर स्थित एनपीसीएल दफ्तर पहुंचे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। क्योंकि एनपीसीएल ने ये बिल गलत तरीके से भेजे हैं।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए एनपीसीएल दफ्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह प्रदर्शन किसान एकता संघ की ओर से किया जा रहा है। एनपीसीएल दफ्तर पर महापंचायत भी हो रही है।यह विरोध प्रदर्शन किसान एकता संघ के नेतृत्व में किया गया।

किसानों ने बताया कि इन सभी 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर किसानों ने पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि क्षेत्रीय किसानों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। जब तक एनपीसीएल के अधिकारी किसानों की मांगें नहीं मान लेते तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह यहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे। बताया जा रहा है की किसानों द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद भी बिजली बिल नहीं हटाया जा रहा है। नए कनेक्शन के नाम पर किसानों से अवैध पैसा वसूला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही है। डूब क्षेत्र में एनपीसीएल कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं और उनसे मनमाने पैसे भी वसूले जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *