Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

यमुना प्राधिकरण सीईओ ने किया ध्वजारोहण

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया
यमुना प्राधिकरण सीईओ ने किया ध्वजारोहण

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस पावन अवसर पर सेंट्रल स्कूल के छात्र छात्राओं व अन्य बच्चों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित गीतों व नृत्य नाटिकाओं का वृहद् मंचन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के एसीईओ व सभी ओएसडी द्वारा देश की आज़ादी से संबंधित वृतांत सुनाये गये।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भारत के सभी वीर सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया तथा बताया गया कि एक करोड़ 48 लाख नागरिक भारत व पाकिस्तान से विस्थापित हुए। लाखों लोग इस विभाजन की विभीषका में लीन हुए। स्वतंत्रता का मतलब बलिदान भी है, स्वतंत्रता का मतलब आपके पास आने वाले सभी फ़रियादियों में स्वयं को देखना। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सभी बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए मुक्त कंठ से सराहना की गयी। अंत में सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी को प्राधिकरण की 2035 तक की विकास योजना पर विज़न की कार्यायोजनाओं पर कार्य करने का मंत्र दिया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ साथ कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया ओएसडी, श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ओएसडी, राजेश कुमार सिंह ओएसडी, महाप्रबंधक वित्त विशम्भर बाबू, एके सिंह महाप्रबंधक परियोजना आदि सहित प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *